Skip to main content

उल्टी दुनिया - आकाश सिसोदिया

21वी सदी और दुनिया का  बहाव बहुत अधिक तेज़ी से मुड़ गया हैं,इस इंसानी दुनिया के चश्मे पर जमीं धूल उसे अंधा बनाती गयी और वो  दिखने का नाटक करता गया पर उसे कुछ दिख नही रहा हैं।इतिहास जो खुद मनुष्यों ने लिखा हैं, वहाँ खुद उसे उपार्जन करने वाले को कोई महत्व ही नही दिया गया हैं।इंसानी जीवन आज पूरी तरह से व्यपार बन चुका हैं,जहाँ मनुष्य की कीमत नही उस से होने लाभ की कीमत हैं।पूरी दुनिया ,पूरा देश अपने ही दिखाए निर्देश को प्रथम मानकर पूरा दुनिया को छोटा। यह तो वही हो गया चींटी जो अपने मांद में रहकर अपने को सर्वश्रेष्ठ कह रही हैं परंतु वो खुद उसे भी ज्यादा शक्तिशाली के पास है क्या यह हैं एक भूल नहीं हैं?
कोई धर्म जो अपने आपको परमात्मा का वंशज  मानता हैं और चाहता हैं की सब उसके परमात्मा को बिना कुछ पूछे उसे मानें,पर यह भी तो गलत हैं यदि  धर्म किसी को जबरदस्ती अपनाना पड़े, तो क्या वो धर्म इंसानियत को दबाती नही हैं?
अमीर-गरीब,जाति,धर्म,व्यपार यह सब इंसानियत को दबा नही रहें, यह भी एक मुख्य सवाल है?
खैर अपने ध्यान दिया होगा सारे प्रश्न इंसान से संबंधित है , इस का अर्थ यह तो नही की सिर्फ इंसान ही इस पृथ्वी पर महत्वपूर्ण हैं । यह हम सबकी मानसिकता हैं जो इंसानी सोच प्राकृति को अनदेखा करवाती हैं।

सीमित ज्ञान,सीमित दृष्टि,अवलोकन की समझ की कमी होना, यही चीज़ इस दुनिया को सिर्फ इंसानी दुनिया बनाती हैं।
आज दुनिया कुछ अलग हैं,सारे इंसानी  निर्मित यंत्रों की आवाज़ बन्द होने से आज सुबह गोरैया की आवाज़ भी सुनी,बहुत सालों के बाद लगा गोरैया की आवाज़ वापस आ गई  हैं। यह बात मुझे एक फ़िल्म की याद दिलाती हैं "कोयला" इस फ़िल्म के मुख्य नायक शाहरुख  और माधुरी होते हैं,बचपन में नायक को कोयला खिला दिया जाता हैं, जिससे उसकी आवाज़ चली जाती हैं,फिर फ़िल्म में दिखाया जाता हैं की शत्रु द्वारा आघात के बाद उसका इलाज़ होता है  फिर उसकी आवाज़ वापस आ जाती  हैं। पर आपका सवाल अब आता हैं की मैं फ़िल्म के बारे में बता क्यों रहा हुँ यह भी एक रोचक बात हैं जैसे फ़िल्म में हुआ इस दुनिया ने गोरैया के गले में प्रदूषण,यंत्रो-गाड़ी को शोर जिसके वजह से आवाज़ गायब हो चुकी थी पर आज खुद प्रकृति ने उसका इलाज किया उसे पुनः गाने अवसर दिया हैं। वैसे ही क़ाफी चीज़े हैं जो आज बदल रही हैं,जैसे गंगा को साफ करने के लिए कितने हज़ार करोड़ रुपये खर्च किये गए और वह साफ भी नही हुईं, परंतु प्रकृति ने उससे पुनः साफ कर रही हैं। ऐसे ही काफी चीज़े हैं जो दर्शाती हैं की मनुष्य ही मनुष्य का दुश्मन हैं उससे भी बड़ा प्रकृति का । प्रकृति से अधिक शक्ति किसी के पास नही, उसे पता हैं यह दुनिया कैसे चलानी है ।
आज एक बात सच होती दिख रही हैं , क्या दुनिया उल्टी हो गयी हैं?

Comments

Popular posts from this blog

पाप-पुण्य

न पाप से मुक्त हुँ मैं? न पुण्य से युक्त हुँ मैं? समय की ललकार से, जीवन के अतीत काल से, ज्वलित मन के भार से, प्रलय में नाचती काल से, अडिग खड़ा समंदर के मंझधार में, कोसकिओं में संचालित रक्त के प्रवाह में, मन को कचोटता,सवालों के बाण में, लहरों से टकराती,कगार के सिरहाने, उठता भवंडर ज्वालामुखी के मुहाने, रण-युद्ध के कौशल से छल्ली प्राण हैं, वीर के शिरा से निकलती रक्तो में शान हैं, क्या शत्रु के देह निकलती  सिर्फ प्राण हैं? चित्त को झिंझोरता,मन से करता सवाल हैं? मन में प्रलय से भयभीत मुख-कर्ण हैं, अंबक मौन लिए,मस्तक विचारों में गुमनाम हैं, मस्तक के समक्ष कई अनगिनत प्रश्न के बाण हैं, पाप-पुण्य की विश्लेषण पर न लगता विराम हैं, न पाप से मुक्त हुँ मैं? न पुण्य से युक्त हुँ मैं? -आकाश सिसोदिया

कर्ण

ह्रदय की हर एक शिरा, अधिपति को पुकारती हैं, धरा की नमीं सम्महित हैं नीर में, नीर को ज्वलित उसकी शौर्य बनाती हैं, समंदर सा शांत मन, उसे लहरों की ललकार से जगाती हैं, जल के प्रतिम्ब में, वीर की तस्वीर को उभारती हैं, ललाट पर तेज़ शोभे, सूर्य की छवि को गौरवांवित बनाती हैं, हाथों में खड्ग लेवे,भुजा पर सारंग-बाण , अम्बर को चीरता,वीर कर्ण का बाण, शंखनाद में झूमें वीरो के अभिमान, बाणों की वर्षा में चले वीरो के तीर-कमान, खून से नहलाती ,कर्मभूमि की वो माटी, गंगा भी बहती,तीरों के सेज से उफनती, छल-पाखंड से समाहित,युद्ध की नीति, अभिमन्यु के वेवाह रोती-बिलखती, चक्रधारी भी पासा खेलते हैं, कर्ण को इंद्र के चक्रव्यूह में घेरते हैं, कुंती को दिलाते हैं सूत्रपुत्र की याद, शंखनाद से पहले चाहते हैं कर्ण का साथ, कर्ण सुन बात कुंती की मन की बात, उसका ह्रदय जवालामुखी सा भर-भराता हैं, एक नवजात शिशु को भला, जल में कौन प्रवाह कर के आता हैं, मित्रता का रखके मान,इंद्र का किया सम्मान, कवच कुंडल तन से काट कर दिया दान, कर प्रण कुंती के मान का, पाँच बेटे जीवित रहंगे पर न छोड़ता अर्जुन का प्राण, दुर्योधन ने बनाया सूत पुत्...

अँधियारे में पड़े सवाल

सत्ता हैं नशे में चूर, परिपथ पर पसरी धूल, कर्मवीर ने थामी  डोर, सत्ता के गलियारों में शोर, जन में ही खाँचे में बांटा, तीव्रता से मन को चाटा, प्राणों का कोई मोल नही, मृत्यु का कोई शोर नहीं, कंकड़ के जज़्बात नहीं, पत्थर जैसे कोई बात नहीं, हीरों में चमक सत्ता के अनुकूल, आज कंकड़ पथ पर पसरी धूल, महल सुसज्जित सूर्य किरणों में, रवि फिर नहीं पहुँचा जुग्गियों में। -©Akash Sisodia